बॉक्स:- 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत के साथ अब झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी जीतोड़ से करना है:- पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय
झारखंड उजाला संवाददाता , छत्तरपुर, पलामू
छत्तरपुर (पलामू):- छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंगलवार को विजय तारा होटल रिसोर्ट में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तरपुर मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव एवं संचालन लठेया मंडल अध्यक्ष प्रयाग विश्वकर्मा ने किया। इस संकल्प सभा के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, छत्तरपुर-पाटन की विधायक पुष्पा देवी, विधानसभा संयोजक सह पूर्व सांसद मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी उपस्थित थे।मुख्य अतिथि यदुनाथ पांडेय ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत के साथ अब झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी जीतोड़ से करना है कि विपक्ष की नींद उड़ जाए। इस विजय संकल्प सभा में यह संकल्प लेना है कि पलामू की सभी सीटों पर भाजपा की जीत हो। पार्टी नहीं कार्यकर्ता चुनाव जीतते हैं। सासंद बीडी राम ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है।
हमें इसी जीत को दुबारा विधानसभा में भी परचम लहराना होगा, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत से ही यह लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। अपने सत्ता सुख के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली सरकार जनता से विश्वास खो चुकी है। बस अब वो दिन बहुत नजदीक आ गया है कि हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है। क्षेत्रीय विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा में प्रचंड जीत के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मजबूत सरकार बनाए हैं उसी तरह झारखंड में भी एनडीए की पूर्ण बहुमत में सरकार बनेगी।
समारोह में छत्तरपुर के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थक शामिल हुए और भाजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। इस संकल्प सभा में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उदय शुक्ला, पलामू जिला उपाध्यक्ष अरबिंद सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक तिवारी, प्रभात भुइया, मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण दुबे, सुनील पासवान, बाबूलाल पाठक, बैजनाथ सिंह, प्रमोद मिश्रा, अशोक मिश्रा, रामप्रसाद शर्मा, संतोष गुप्ता ,कामेश्वर पासवान,विनय सिंह,अजय कुमार यादव, रामजी यादव,चंदन यादव,सहित भाजपा का सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने किया।