आधी आबादी व महिला सशक्तिकरण के लिए आजसू सदैव तत्पर : दीपक कुमार दीन्हा |

Views: 0

चूल्हा प्रमुख बनाने का निर्देश,जल्द हीं बनेंगे प्रत्येक बूथ में चूल्हा प्रमुख युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष जागेशवर कुमार

केरेडारी:–जहां एक ओर किसान बारिश की आस में अपनी टकटकी निगाहें लगाई बैठी हुई है पर बारिश की जगह आसमान में तेज धूप से लोगों की सरगर्मी बढ़ी हुई है तो वही दूसरी ओर झारखंड में विधानसभा चुनावी की सरगर्मी भी तेज हो चुकी है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर से चुनावी मूड में दिख रही है तो वहीं दूसरी ओर झारखंड की मजबूत क्षेत्रीय पार्टी में से एक और एनडीए घटक दल के सहयोगी आजसू पार्टी भी अपने अलग ही अंदाज में दिख रही है।मंगलवार को केरेडारी के बांग्ला बाजार टांड़ में महिलाओं की एक अहम बैठक आजसू पार्टी की महिला प्रखंड अध्यक्ष राधा देवी के नेतृत्व में की गई।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो व जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा उपस्थित हुए।बैठक में सभी को निर्देशित करते हुए बताया कि आजसू पार्टी के केंद्रीय निर्देशानुसार सभी विधानसभा में चूल्हा प्रमुख बनाने का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में हमारे बड़कागांव विधानसभा के सभी बूथ में चूल्हा प्रमुख बनाना है तथा बहुत जल्द हीं पूरे बड़कागांव विधानसभा बूथ स्तरीय सम्मेलन केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो तथा आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया जाना है।

साथ ही साथ पार्टी के संदेश,नीति,सिद्धांत एवं उनके कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो का पहले से ही यह मिथक रही है कि हमारे राज्य सहित देश की आधी आबादी को एक साथ लेकर चलने की,उनके हक अधिकार को संजोने की और यह मिथक को वो अपने पार्टी की हरेक गतिविधियों में भी शामिल रखते हुए हरेक बूथ में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी समान भागीदारी सुनिश्चित किए है।चूल्हा प्रमुख एक ऐसी कड़ी है जिससे न सिर्फ नेता जुड़ेंगे बल्कि हर एक गांव घर से लेकर एक–एक चूल्हा से नेता बन के खड़े होंगे ,आजसू की यह अनोखी पहल है

आजसू पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अब सीधे गांव–घर के चूल्हा से जुड़ेंगे।बैठक में मुख्य रूप से केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा,महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा देवी,प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा, वार्ड सदस्य विकास कुमार, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मीडिया प्रभारी जागेशवर कुमार,जीनत प्रवीन, रेखा देवी,चंचला देवी,भारती देवी,रेखा देवी,आशा देवी,इंदु देवी,अंजू देवी,रुक्मणी देवी,रेखा देवी,मरियम खातून,सितारा बेंगम,साजियाखातून,गुड़िया देवी,रंजना देवी,प्रतिमा देवी,नूरेसा खातून,सफीना प्रवीन,रवीना खातून,जरीना खातून,प्रिती कुमारी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित हुए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top