झारखण्ड किसान महासभा के द्वारा रामगढ़ ज़िला स्तरीय किसान महाजुटान का आयोजन किया गया |

Views: 0

रामगढ़ ।झारखण्ड किसान महासभा के द्वारा रामगढ़ ज़िला स्तरीय -“किसान महाजुटान” का आयोजन कृषि उत्पाद बाज़ार समिति,रामगढ़ के परिसर में आयोजित किया गया।इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया उसरा प्रयाग महतो खेतिहर ने किया एवं संचालन पंकज राय ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो उपस्थित रहे एवं विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में रामगढ़ जेबीकेएसएस के नेता पूर्व प्रत्याशी रामगढ़ विधानसभा संतोष महतो जी उपस्थित रहे।इस जुटान में की में किसानों के समस्याओं और विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रमुख 11 सूत्री बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा आयोजित किया गया था।किसान महाजुटान का आयोजन में रामगढ़ ज़िले के सभी प्रखण्डों के गाँवों से सैकड़ों किसान भाइयों एवम बहनों ने हिस्सा लिया । क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्र में किसानों ke विभिन्न समस्याओं से संगठन को अवगत कराया और बारी बारी से अपने विचारों को रखा ।

रामगढ़ डेली बाजार में हो रहे किसानों के साथ दुर्व्यवहार के संबध में क्षेत्र के अग्रणी किसान नेता कि श्री प्रयाग महतो ने कहा कि ये जगह किसानों का है और उनके साथ बर्बरता की जा रही है जो सरासर गलत और असंवैधानिक है। अध्यक्ष श्री राजू महतो ने कहा की ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर महासभा प्रतिबद्ध है और इसके लिए संगठन आगे की रणनीति पर कार्य कर रही है। कार्यकारी अध्यक्ष श्री पंकज राय ने कहा की झारखंड में मनमाने तरीके से योजनाओं के नाम पर जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है और गैरमाजरुआ खास जमीन का मुआवजा भी नही दिया जा रहा है जो बर्दास्त योग्य नही है । इस क्षेत्र के समाज सेवी संतोष महतो ने कहा की किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर किसानों को एकजुट करने की जरूरत है और अगर जरूरत पड़ी तो किसानों को राज्यस्तरीय आंदोलन के लिए तैयार करना पड़ेगा । संगठन के महासचिव श्री उपेन्द्र गुरु ने किसानों को अपने अपने गांव में लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़ने की बात कही।
आज के इस ज़िला स्तरीय किसान महाजुटान कार्यक्रम में निम्न ग्यारह प्रस्ताव पारित किए गए और इनको पूरा करने के लिए रणनीति तय की गयी
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजन के आयोजक महासभा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष अशोक महतो, कपिल महतो, रीता भारती , मुनिनाथ महतो,प्रेम महतो,सरिता देवी , सुनीता देवी , मुनिनाथ महतो , पूरन महतो , बबलू महतो ,रामधन महतो एवम अन्य सैकड़ों किसानों ने भाग लिया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top