बरियातू में सीओ के आदेश के बाद जमीन की हुई गई मापी आवेदक का निकला जमीन |

Views: 1

रामगढ़/गोला। गोला प्रखंड क्षेत्र के बरियातू पंचायत स्थित साड़म, कुजू तथा आईपीएल जाने वाली मार्ग के निकट जमीन मापी कराने के संबंध में बरियातू निवासी मानकी महतो पिता स्वर्गीय शंकर महतो ने अंचल अधिकारी गोला को एक आवेदन देते हुए अपने जमीन का खाता नंबर 08 प्लॉट नंबर 1350,1351 जिसका कुल रकवा 20 डिसमिल है। चौहद्दी पूरब नीज, पश्चिम ग्रामीण सड़क, उत्तर सड़क, दक्षिण सोनाराम महतो है। मानकी महतो अपने खतियानी जमीन पर बाउंड्रीवाल का काम कर रहा था। मानकी महतो का कहना है कि गोला थाना पुलिस के द्वारा कार्य स्थल पहुंचकर अचानक मेरे पोते धीरेन महतो को उठाकर थाना ले गया और वहां पूछताछ की गई। इस दौरान सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन को जमीन मापी करने का आदेश दिया जहां उक्त कर्मी पहुंचकर जमीन की मापी करते हुए आवेदन कर्ता मानकी महतो का 20 डिसमिल जमीन हासिल पाया जिसका प्रमाण अंचल अमीन के द्वारा लिखित दिया गया। मौके पर अमित महतो,सुनील राज चक्रवती, मनोज महतो, लालू महतो, सेवकी महतो, देवचरण महतो, रामलगन महतो, भवानी महतो, पांडव महतो, डब्लू महतो,सागर महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top