अनुमंडल कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर डटे
रामगढ़। झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ राज्य इकाई के आह्वान पर 9 सूत्री मांग को लेकर सोमवार से समाहरणालय संवर्ग जिला कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु हुआ। सभी कर्मचारी अनुमंडल कार्यालय के समक्ष हड़ताल पर डटे है। इस दौरान हड़ताली कर्मचारी हमारी मांगे पूरी करों, संघ की एकता जिंदाबाद आदि नारें लगाए। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने कहा मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। हमारी मांग है- सरकार द्वारा अनुमोदित उच्चस्तरीय समिति की अनुशंसा के आलोक में निम्नवर्गीय लिपिक के ग्रेड वेतन को 1900 से बढ़ाकर 2400, उच्चचगीय लिपिक का ग्रेड वेतन-4200, प्रथान लिफ्कि का ग्रेड वेतन-4600, कार्यालय अधीक्षक का ग्रेड वेतन-4800 तथा प्रशासी अधिकारी का ग्रेड वेतन-5400 किया जाए।
उच्चस्तरीय समिति की अनुशंसा के आलोक में अविलम्ब पद सृजन की कार्रवाई की जाय।
निम्नवर्गीय लिपिक से उच्चवर्गीय लिपिक के लिए प्रोन्नति हेतु निर्धारित कालावधि 08 वर्ष से घटाकर 04 वर्ष किया जाए तथा अन्य उच्चतर पदों के लिए प्रोन्नति के मामले में कालावधि में पचास प्रतिशत की छूट दी जाय तथा पद रिक्त नहीं रहने की स्थिति में एम ए सी पी (MACP) के माध्यम से पदक्रम के अनुसारवेतनमान का लाभ अनुमान्य किया जाय। एम ए सी पी की कालावधि 10 वर्षों से घटाकर 08 वर्ष किया जाय तथा पदसोपान के अनुरूप एम ए सी पी की संख्या एवं वेतनमान अनुमान्य किया जाय।निम्नवर्गीय कनीय आदि शब्दों को हटाते हुए तमाम समाहरणालय लिपिकों/प्रधान लिपिकों के पदनाम में संशोधन किया करने की मांग है।मौके परसंगठन मंत्री भीम महतो, मुख्य संरक्षक शिवनंदन प्रसाद सिंह, मासुक अली, भागीरथ प्रसाद, रामचरण कर्माली, तापेशवर गोप, प्रवीण सहीत दर्जनों कर्मचारी शामिल है।संगठन मंत्री भीम महतो, मुख्य संरक्षक शिवनंदन प्रसाद सिंह, मासुक अली, भागीरथ प्रसाद, रामचरण कर्माली, तापेशवर गोप, प्रवीण सहीत दर्जनों कर्मचारी शामिल है