गोला में हाथियों ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला |

Views: 0

रामगढ़/गोला। गोला थाना क्षेत्र के कुम्हारदगा गांव के महली टोला निवासी महेश महली पिता रघुराम महली उम्र करीब 62 को बुधवार सुबह को हांथी ने हमला कर जान से मार डाला। शव को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि अहले सुबह साढ़े पांच बजे के करीब महेश महली शौच करने के लिए घर के बगल खेत मे गया हुआ था। इसी बीच आठ हांथीयों का झुंड उक्त स्थल पर पार कर रहा था। अचानक एक हाथी ने उसपर हमला बोल दिया। पटक पटक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में ईलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर किया गया।

अस्पताल पहुंचने से पूर्व उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मृतक के घर पहुंच कर उसके स्वजनों को 20 हज़ार रुपए का मुआवजा नकद दिया। बाकी मुआवजा कागजी प्रक्रिया पूरी होने के शीघ्र बाद किया जायेगा। वन कर्मियों ने बताया कि आठ हाथियों का झुंड पुरबडीह जंगल व 13 हाथियों का झुंड सुतरी जंगल में डेरा डाले हुए हैं। आसपास के लोगों में दहसत व्याप्त है। ग्रामीणों ने क्षेत्र से हाथियों को खदेड़ भगाने की मांग विभाग से किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top