Views: 0
बरहरवा/साहिबगंज(उजाला)।झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष शक्ति नाथ अमन व बरहरवा नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने शुक्रवार को नव नियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह से औपचारिक मुलाकात की झामुमो जिला कोषाध्यक्ष शक्ति नाथ अमन व नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने संयुक्त रूप से कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को शाल ओढ़कर सम्मानित किया! नव नियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी से नगर पंचायत क्षेत्र के चौमुखी विकास के बारे में चर्चा की साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा नगर क्षेत्र जो भी विकास की योजना है उसे धरातल पर उतरना पहला कार्य होगा एवं सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचे इसके लिए पूर्ण रूप से प्रयास करुंगा |