Views: 0
मंडरो/साहिबगंज(उजाला)।झारखण्ड मजदूर संघ (प्र०) अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में धरने देने का काम कर रहे है।वही शुक्रवार को मंडरो प्रखण्ड में संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष उत्तम कुमार यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया।धरना में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव मौजूद रहे।वही मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन अपनी मांगों के समर्थन में लगातार आंदोलन कर रहे है।श्री यादव ने कहा कि मजदूरों की मांग जब तक पूरा नही होगा तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा।मौके पर वीरेंद्र राम,कृष्णा मंडल,अब्दुल करीम,अमरेंद्र सिंह,प्रकाश यादव,नारायण कुमार भगत,लोबिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।



