उदय शिखर सर्वसम्मति से चुने गए क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष |

Views: 0

लोहरदगा

लोहरदगा जिला क्षत्रिय महासभा की बैठक पुराने जिला परिषद सभागार में 28 जुलाई को पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।इसमें महासभा जिला इकाई का पुनर्गठन करते हुए उदय शिखर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, डॉ अजय शाहदेव और सत्यजीत सिंह संरक्षक चुने गए।अजय चौहान कार्यकारी अध्यक्ष, पप्पू सिंह, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव मंटू, और जयंत सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। अमित सिंह, मुकेश देव, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, दिलीप सिंह और अमित कुमार सिंह सचिव चुने गए। कन्हैया सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चुनाव हुआनवनिर्वाचित अध्यक्ष उदय शेखर ने कहा कि समाज ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है उसे निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करते हुए क्षत्रिय समाज का गौरव बढ़ाना और मजबूती देना ही उनका लक्ष्य है। समाज द्वारा रक्तदान शिविर के आयोजन की बात कही। बैठक में सामाजिक जनगणना का निर्णय लिया गया। क्षत्रिय महासभा का ट्रस्ट सती रूपन कुंवर के नाम पर बनाने का प्रस्ताव रखा गया। रूपन कुंवर स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह की बहन थीं और लोहरदगा के क्रांतिकारी शहीद ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव की धर्मपत्नी थीं।

ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव जब अंग्रेजों से लड़ते हुए केकरांग घाटी में जब शहीद हो गए थे, तो रूपन कुंवर आज मौजूद ठकुराइन तालाब के पास सती हो गई थी। उनकी स्मृति में मौजूद सती मंदिर को धरोहर के रूप में संरक्षित करने का निर्णय लिया गया।पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा से दूसरे समाज के लोगों को छतरी की तरह बचाया। इस भाव को कायम रखना है। ईश्वर को अवतार लेना पड़ा तो उन्हें क्षत्राणी के गर्भ से जन्म लेना पड़ा।जन्मभूमि,धर्म और समाज के लिए हमारे समाज के लोगों ने हमेशा बलिदान दिया। महाराणा प्रताप के परिवार ने एक हजार साल तक आजादी की लडाई लड़ी। समाज को एकजुट और मजबूत बनाने के लिए आत्मीयता और सहयोग को बढाने की जरुरत है।बलवीर देव ने कहा कि समाज का सदस्य कोई परेशानी में हो तो मिलकर उसकी मदद करने की सोच के साथ काम हो। अमित कुमार सिंह ने कहा कि महापुरुषों- शहीदों को उचित सम्मान मिले।

प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने संगठन को सशक्त बनाने, एकजुटता की भावना मजबूत करने और संगठन के कार्य में पारदर्शिता व समर्पण पर जोर दिया। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और कार्यक्रमों को बढावा देने की बात कही। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इसके पूर्व सभी ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित किया।मौके पर त्रिलोकी सिंह, विवेक चौहान, लाल प्रकाश शाहदेव, अमरेंद्र सिंह, शिव सिंह, लाल मनीष नाथ शाहदेव, मुरारी सिंह, भोला सिंह, दिनेश कुमार सिंह, वीके बालन्जिनप्पा, मृत्युंजय चौहान, लाल विकास शाहदेव, सतीश शाहदेव, रोशन शाहदेव, सचिन शाहदेव, लाल अविनाश शाहदेव, पहलवान सिंह, लाल अनूप नाथ शाहदेव, लाल दीपक नाथ शाहदेव, डॉ श्याम किशोर सिंह, अशोक सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अजय सिंह, मनीष सिंह, अनिल देव, प्रकाश चौहान, नवनीत चौहान, शुभम शाहदेव सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top