विश्व आदिवासी दिवस पर वन विभाग ने किया सैकड़ो पेड़ पौधों का वितरण |

Views: 0

जल जंगल और जमीन बचाने का लिया गया संकल्प

रामगढ़/गोला। गोला प्रखंड क्षेत्र के मगनपुर पंचायत स्थित जांगी गांव में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वनविभाग की ओर से 150 फलदार एंव छायादार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर वन आरक्षी अनिल कुमार ने लोगों से पर्यावरण को बचाने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। वन आरक्षी अनिल कुमार सभी से आग्रह किया कि जिस प्रकार सांस लेने के लिए फेफड़ा की आवश्यकता होती है उसी प्रकार जीवित रहने के लिए पेड़ पौधों की आवश्यकता है। आज प्रकृति से छेड़ छाड़ के करना वातावरण 50 डिग्री तापमान पार कर रहा है। समय में बारिश नही हो रहा है। इसलिए प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं पंचायत के उपमुखिया अकबर अंसारी ने कहा की आदिवासी प्रकृति के पूजक होते है।

प्रकृति में पाये जाने वाले सभी पेड़ पौधे, जीव, जंतु, पर्वत, नदियां, नाले, खेत इन सभी की पूजा करते है। विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों के मूलभूत अधिकारों की समाजिक, आर्थिक और न्यायिक सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। आदिवासी मूल निवासी लोग पर्यावरण संरक्षण है। विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए आदिवासी समाज ही तत्पर रहते। सभी ग्रामीणों को जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प दिलाया गया। मौके पर मो वहाजुद्दीन अंसारी,भागीरथ कुमार वकील,ललन कुमार दांगी,अरविंद कुमार दांगी, कृष्णा कुमार करमाली,रिजवान अंसारी, मिटकू भोक्ता, मुटुक भोक्ता,मोहित करमाली, शब्बीर अंसारी, जसीम अंसारी, अनिल कुमार दांगी, अमरचंद करमाली,दीपक मुंडा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top