भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक हर घर तिरंगा को लेकर हुई चर्चा |

Views: 0

उधवा/साहिबगंज(उजाला)।प्रखंड के मोहनपुर विवाह मंडप स्थल में शुक्रवार को उधवा मंडल के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह जिप सदस्य प्रताप राय के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी सुनील सिंह के दिशा निर्देश पर हर घर तिरंगा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रताप राय ने कहा कि 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाना है। साथ ही कहा कि 13 अगस्त को अपराहन तीन बजे उधवा चौक में झारखंड के वीर सपूत सिद्धू कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। कहा कि युवा मोर्चा के नेतृत्व में पाकीजा मोड़ से कचहरी, फुदकीपुर तक तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनिल सिंह, पुर्व अध्यक्ष सुनिल कुमार प्रमाणिक, काजू मल्लिक, विश्वाजीत मंडल, धर्म राज मंडल, मनोज ठाकुर, राहुल भगत, ललन राय, रुपेश्वर सरकार,अमन ठाकुर, कुश रविदास, उमाकांत मंडल आदि थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top