पतरातू
सोमवार को एकल विद्यालय अभियान चैप्टर समिति रांची के द्वारा पतरातू संच के विद्यालय ग्राम बरतुवा में वनयात्रा कार्यक्रम हुआ संपन्न। वन्य यात्रियों को बरतुवा ग्राम पहुंचते ही सभी ग्रामवासी एवं गांव के वार्ड सदस्य रविता देवी समाजसेवी भुवनेश्वर महतो सुरेश महतो सहितअनेकों ग्रामीणों के साथ ढोल नगाड़ा फूलों की माला एवं रोड़ी चंदन लगाकर क्षेत्रीय स्वागत गीत से नाचते गाते कार्यक्रम स्थान तक पहुंचाया गया। तत्पश्चात भारत माता, सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ओमकार गायत्री मंत्र सरस्वती वंदना विजय महामंत्र हनुमान चालीसा कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। विद्यालय ग्राम बरतुवा के एकल विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं भाषा ज्ञान अंक ज्ञान सामान्य ज्ञान विज्ञान से एक से एक बाल गीत बच्चों को ही द्वारा करमा पर्व झूमर एवं भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान नूकड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। बच्चों की प्रस्तुती देखकर वन्यत्रियों काफी प्रसन्न हुए।
इस बीच संच प्रमुख नागेश्वर महतो ने सभी का आभार प्रकट करते हुए पतरातु संच समिति सचिव किशोर कुमार महतो मंच का संचालन एवं सभी का परिचय करवाए एवं आए हुए वन यात्रियों का परिचय संभाग अध्यक्ष रमेश धरणीधक्का ने वन यात्रियों रांची चैप्टर से आए हुए कार्यअध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, उपाध्यक्ष अंचल किंग्गर, गौरव बाघराय अध्यक्ष रोटरी क्लब रांची, ललित त्रिपाठी उपाध्यक्ष रोटरी क्लब रांची , प्रवीण राजगढ़िया सदस्य रोटरी क्लब रांची, प्रेमलता जैन सदस्य वनबंधु परिषद रांची साथ ही साथ पतरातु संच समिति सचिव किशोर कुमार महतो संच समिति सक्रिय सदस्य निर्मल जैन संच महिला समिति सचिव अनीता जैन वार्ड सदस्या बरतुवा रविता देवी प्रधानाध्यापक बरतुवा किशोर महतो एवं रामगढ़ अंचल खेल प्रमुख खिरेंद्र कुमार महतो रामगढ़ अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख नंदकिशोर महतो पतरातू संच प्रमुख नागेश्वर महतो भुरकुंडा संच प्रमुख शांति देवी विद्यालय ग्राम बरतुवा आचार्या ललिता देवी सुरेश महतो भुनेश्वर महतो कार्यक्रम में अनेकों महिला पुरुष एवं बच्चों से कराया।