मनरेगा योजनाओं को सफल संचालन को लेकर प्रखंड कर्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन |

Views: 0

गोला। डिजिटल पंचायत में मनरेगा की योजनाओं को सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम किया जा रहा है।प्रशिक्षण में सभी मुखिया, ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए।मास्टर ट्रेनर संदीप उरांव, भानू प्रताप महतो ने प्रथम सत्र में मनरेगा की मुख्य बातें मनरेगा से संभावित लाभ, काम पाने की प्रक्रिया व जॉब कार्ड संबंधित में जानकारी दी तथा पंचायत को डिजिटल बनाने की जानकारी दी गई।इसके अलावा काम एवं बेरोजगारी भत्ता के लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से बताया। वहीं दूसरे सत्र में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम मनरेगा पोर्टल व पंजीकरण के संबंध में जानकारी दी गयी. तीसरे सत्र में पंचायतवार तीन-तीन का समूह बनाते हुए प्रतिभागियों की ओर से पंचायत स्तर लॉगइन पोर्टल के लिए आइडी एवं पासवर्ड का उपयोग करते हुए मनरेगा पोर्टल पर लॉगइन कर पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड समन्वयक अशोक कुमार,पंचायत सचिव लक्ष्मी कुमारी, पुष्पेश्वरी कुमारी, सहदेव महतो, पूनम साहू, प्रकाश कुमार, मुखिया बरियातू राजकूमार साव,मुखिया बंदा, चाड़ी, रकुवा, सूत्री के अलावा प्रज्ञा केंद्र संचालक महेंद्र कुमार, ब्रह्मदेव महतो,नरेंद्र बेदिया, अजय कुशवाहा आदि शामिल थे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top