श्री श्री 108 खुट्टा बाबा ब्रह्मचारी उर्फ गोवर्धन बाबा के द्वारा वृक्षारोपण किया गया |

Views: 0

बड़कागाँव/ हजारीबाग:- बड़कागाँव प्रखण्ड अनर्गत झारखंड में प्रसिद्ध श्री श्री 108 खुटा बाबा ब्रह्मचारी उर्फ गोवर्धन बाबा के द्वारा बड़का गांव मंझला बाला मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। पीपल एवं बरगद का पेड़ लगाया गया। बताते चलें कि खुटा बाबा बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित पेलो गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने सावन पूर्णिमा की रोज बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में 51 फ़ीट खुटा में चढ़कर 31 घंटा तक आराधना की थी। इस प्रकार की कई हैरतअंगेज कार्य कई बार उन्होंने झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों में भी कर चुके हैं।मौके पर गिरधारी महतो ,दामोदर प्रसाद मेहता, बिगल किशोर महतो, रामचंद्र महतो, अरविंद कुमार , सहेस कुमार, नरसिंह प्रसाद कामेश्वर महतो मनोहर कुमार ,नीतीश कुमारकीर्तन कुमार, द्वारका महतो , सुधीर कुमार, नारायण महतो, सोहन महतो सहेश कुमार उगन महतो के अलावा अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top