पूर्व ज़िप सदस्य मदन पासवान राजद प्रदेश महासचिव जबकि रिज़वान खान बने प्रदेश सचिव, राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Views: 0

दीपक कुमार@ झारखंड उजाला संवाददाता

हुसैनाबाद,पलामू: राजद के वरीय कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने कई जिम्मेदारी दी है।इसमें राजद के वरिष्ठ नेता सह हुसैनाबाद दक्षिणी क्षेत्र के पूर्व जिप सदस्य मदन पासवान को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।जबकि हैदरनगर के करीमनडीह गांव निवासी रिजवान अहमद खान को प्रदेश सचिव बनाया गया है।मनोनयन पत्र देने के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के प्रति संकल्प व निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेवारी दिया गया है।इनके मनोनयन से पार्टी व संगठन को और मजबूती मिलेगी।जिम्मेदारी देने के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों को बुके देकर स्वागत किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी की सांगठनिक मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही।कहा कि जो जिम्मेदारी दी गयी है ,उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।उक्त पदाधिकारी को जिम्मेदारी मिलने पर राजद नेताओ ने बधाई दी है। मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव रवि यादव,राजद नेता कलामुदिन खान, विनय सिंह यादव,रामप्रवेश राम,महेंद्र यादव,मो0 खुर्शीद,कामख्या नारायण सिंह,प्रखण्ड अध्यक्ष सुदेश्वर राम,भरत पासवान,लल्लू पासवान,सत्यनारायण यादव, मुखिया सुदामा कुमार, अमरेंद्र ठाकुर,पूर्व मुखिया रामलखन यादव, युवा समाजसेवी शिव शंकर यादव सहित कई लोगों ने बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top