चोरी के आरोप में राधानगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल |

Views: 0

उधवा/साहिबगंज(उजाला)। राधानगर पुलिस ने बुधवार को चोरी के आरोप में एक युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत इंग्लिश फुदकीपुर गांव निवासी सेनाउल शेख ने राधानगर पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार को रात्रि 2:30 बजे अपना घर में सो रहे थे इसी बीच घर में घुसकर एक युवक अलमारी खोजने लगा और अलमारी के बगल में कमीज रखा हुआ था कमीज के पॉकेट से 750 रूपए नगदी चोरी कर भाग रहा था। इस दौरान उक्त युवक को खड़ेकर पकड़ लिया। जब युवक का तलाशी लिया तो युवक के पाकेट से 1 पंजा हाईटर,2 घड़ी,बाइक का मास्टर चाबी,2 पुड़िया गांजा,1 चिल्लम, 2 चांदी का तोड़ा एवं 750 रुपए नगदी बरामद किया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही राधानगर थाना के सब इंस्पेक्टर जयबहादुर सिंह घटनास्थल स्थल पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। वही पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम तजमीर शेख (19 वर्ष) पिता समरूद्दीन शेख इंग्लिश बाबुटोला बताया। वही मामले को लेकर कांड संख्या 133/24 दर्ज करते हुए एक युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top