कुलबीर सिंह@ झारखंड उजाला संवाददाता
सिंदरी/धनबाद। 28 अगस्त 2024: सिंदरी विधान सभा में इस वर्ष गणेश चतुर्थी मेला की तैयारी को लेकर महिला मेला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्या और जेएमएम नेत्री श्रीमती लक्ष्मी मुर्मू को आमंत्रित किया गया था।महिला मेला समिति की अध्यक्ष नेहा मरांडी ने बैठक में घोषणा की कि इस वर्ष महिला सशक्तिकरण का एक अनोखा रूप देखने को मिलेगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उद्घाटन समारोह में गांडेय विधान सभा की विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी मुर्मू को आमंत्रित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह श्रीमती कल्पना सोरेन के हाथों से कराया जाएगा। इस उद्देश्य को लेकर समिति के कुछ सदस्य रांची जाने की योजना बना रहे हैं।बैठक में महिला मेला समिति की अध्यक्ष नेहा मरांडी के अलावा लुखी मरांडी, उंगली मरांडी, संतोरी मरांडी, मालती टुडू, प्रिया पल और अन्य दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। इस वर्ष का मेला महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से समर्पित होगा।