प्रसिद्ध कुमार ,झारखंड उजाला,संवाददाता
हरिहरगंज/पलामू। शहर के अररुआ मोड़ के समीप निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मान्यवर कामेश्वर राम का बीते बुधवार को निधन हो गया। कामेश्वर राम के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। सूचना के बाद गुरुवार को मृतक के घर क्षेत्र के विभिन्न दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्तागण पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक कामेश्वर राम समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। वह काफी समय से बीमार थे। उनका अंतिम दाह संस्कार थाना रोड बटाने नदी घाट पर किया गया। जहां हरिहरगंज हुसेनाबाद विस क्षेत्र के भावी उम्मीदवार प्रमोद कुमार रवि, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, जिप प्रतिनिधि राजेश राम, विजय राम, अर्जुन राम शिक्षक, सूरजमल राम, सुशील कुमार रवि,भीमदयाल रमन,संजय राम,सरयू राम,सुरेश राम,यमुना कुमार रवि,दिनेश राम दरोगा, लाबडू कुमार, अमित कुमार, शंभू सिंह, विंदेश्वरी राम शिक्षक, पिंटू कुमार,लाली राम,गोपाल साव, जितेन्द्र दास,गोपाल चौधरी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हो कर मृतात्मा के शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त किया |



