झारखण्ड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा अपनी दो सूत्री मांगो को लेकर 18 वा दिन हड़ताल पर डटे रहे।

Views: 0

साहिबगंज(उजाला)।झारखण्ड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा अपनी दो सूत्री मांगो को लेकर संघ के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सागर के नेतृत्व में 18 वा दिन भी हड़ताल में डटे रहे।जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सागर ने बताया कि साहेबगंज शिक्षा विभाग के सभी लिपिक 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए है।साथ ही कार्यालयों एवं विद्यालयों के सभी लिपिकों के द्वारा साहिबगंज समाहरणालय,के समक्ष धरणा भी दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सभी लिपिकों का नियुक्ति तिथि से न्यूनतम ग्रेड पे-2400 किया जाए।साथ ही सभी विभागों के लिपिकों का एक समान सेवा शर्त एवं प्रोन्नति नियमावली लागू किया जाए।मौके पर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सागर,उपाध्यक्ष मो सबीहउद्दीन कोषाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, प्रशान्त सिंह,राजकुमार झा, विनय कुमार हांसदा,सुब्रत यादव, मधुकर आनंद सहित संघ के कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top