तालाटांड़ पंचायत अध्यक्ष के बाद हफुआ पंचायत के आजसु पंचायत अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन |

Views: 4

आजसू बड़कागांव में लगातार टूट, आजसू के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का हो रहा है मोहभंग

आजसू पार्टी की विचारधारा से असंतुष्ट होकर लगातार कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आजसू पार्टी से कर रहे किनारा

समस्या कैसा भी हो हर दल के लोग मुझे अपना मान पूरे अधिकार से सहयोग ले : अम्बा प्रसाद

पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत हफुआ में दिन रविवार को आजसू के पंचायत अध्यक्ष बबलू करमाली और हफुआ पंचायत बूथ अध्यक्ष बंशी मुंडा के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुषो ने आजसू पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। विधायक अंबा प्रसाद ने सभी को अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि समस्या कैसा भी हो हर दल के लोग मुझे अपना मान पूरे अधिकार से सहयोग ले। पूरा बड़कागांव विधानसभा मेरा परिवार है उनकी सेवा करने के लिए सदैव ततपर हुं।
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले में मुख्य रूप से पंचायत अध्यक्ष बबलू करमाली, हफुआ पंचायत बूथ अध्यक्ष बंशी मुंडा, सरस्वती देवी, वार्ड सदस्य निर्मला देवी, मीना देवी, मालती देवी, विमला देवी, रेखा देवी,महेश महतो, रंजीत तुरी, जितेंद्र राम , सलीम अंसारी, सलामत अंसारी, एनुल हक, किशोर मुंडा, असलम खान, भारत मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, सुरेश गंजू, बंधन मुंडा, सुकरी देवी, मीना देवी, सरस्वती देवी, कौशल्या देवी, पूनम देवी, सरस्वती देवी, देवंती देवी, मालती देवी, तेजन गंझु सहित कई महिला पुरुष थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top