यासिर अराफ़ात@ झारखंड उजाला ब्यूरो।
पाकुड़ : कांग्रेस जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा सोनी भगत ने विभिन्न पंचायत का दौरा करते हुए महिलाओं के साथ बैठक की. उनके साथ महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मैसरा बीबी, जिला उपाध्यक्ष श्री कुमार सरकार, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता अरशद अली, रेखा खातून, असबानो बीबी मौजूद थे.बैठकों में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया. संगठन की मजबूती को लेकर कई नए चेहरों को महिला मोर्चा मैं शामिल किया गया.सीमा सोनी भगत ने कहा कि पाकुड़ जिला में महिला मोर्चा का विस्तार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राशि से महिलाएं सशक्त होंगी. आने वाले दिनों में पूरे पाकुड़ जिला में कांग्रेस महिला मोर्चा का संगठन मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव 2024 लड़ने के लिए तैयार है. इसी आधार पर विभिन्न पंचायत का दौरा करते हुए महिला मोर्चा का विस्तार किया जा रहा है. उनकी सभी बैठकों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई.