दुलमी/रामगढ़। दुलमी प्रखंड के सिकनी में मंडा पूजा के शुभवसर पर बतौर मुख्य अथिति राज्य के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी शामिल होकर मंडा पूजा व छोऊ नृत्य का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया।मंडा स्थल में पहुँचने से पूर्व मंडा पूजा के कमेटी द्वारा सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी को बुके देकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। छऊ नृत्य हमारी झारखंड की पहचान है।इस प्रकार का मेला सदियों से हमारे पूर्वज मानते आए हैं। इस पर्व में गांव के भोक्ता विधिवत व्रत कर सुबह बनस खुटा में झूलते हैं। दहकते अंगारों में खाली पैर चलते हैं। इसलिए मंडा पर्व वास्तविक आस्था का पर्व है इसे पूरी विश्वास के साथ मनाना चाहिए। इस मौके पर पूजा समिति के सभी सदस्य सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे
सिकनी मंडा पर्व में शामिल हुए गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी
