बरहेट/साहिबगंज(उजाला)।प्रखंड क्षेत्र के कदमा एवं हिरणपुर पंचायत सचिवालय में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुभारंभ प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी,बीस सूत्रीअध्यक्ष राजाराम मरांडी,मुख्य संयोजक सुनिराम हांसदा,जिप सदस्य जेठा मुर्मू प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे,अंचलाधिकारी चोनाराम हेमब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आबुवा आवास योजना,मंईया सम्मान योजना,पेंशन योजना,साईकल वितरण,स्वास्थ्य लाभ हेतू कई योजनाओं का स्टाल लगाए गए थे। बीस सुत्री अध्यक्ष राजाराम मरांडी ने सम्बोधन करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पहुंच कर लोग योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी,सुनिराम हांसदा ने भी संबोधित किया। कृषि कार्यालय द्वारा सात किसानों को स्प्रे मशीन वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड सांसद प्रतिनिधी सुनिल सोरेन,युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष समदा सोरेन,शमीम अंसारी, इस्लाम अंसारी,शाम हेमब्रम देवीलाल तुरी,जिसू मरांडी, सुनिल किस्कू सहित सेकडों लोग मौजूद थे |
कदमा एवं हिरणपुर पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हुई आयोजित |
Views: 0



