बॉक्स:राज्य स्तर पर सफाई कर्मियों के हड़ताल से शहर का हुआ नारकीय स्थिति
दीपक कुमार, झारखंड उजाला, संवाददाता
हुसैनाबाद,पलामू: राज्य स्तरीय निकाय सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहरी क्षेत्रों जगह जगह कचरों का अंबार लगा हुआ है। जिससे निकले वाली दुर्गंध ने शहरवासियों को जीना मुश्किल हो गयी है। बुधवार को नगर प्रशासक तरणीस कुमार हंस के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नगर प्रबंधक समेत कई समाजसेवी शित पूर्व वार्ड पार्षदों ने विशेष सफाई श्रमदान अभियान चलायाजिसमे पदाधिकारीयो जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर उत्तर कर शहर के अम्बेडकर चौक,महावीर जी भवन व गाँधी चौक पर लगी कचरों की अम्बार को खुद से उठाया। इस दौरान नगर प्रशासन श्री हंस ने मीडिया को बताया कि यह स्थिति केवल हुसैनाबाद का नही है पूरे झारखण्ड में हड़ताल के कारण उत्तपन्न हुआ है, लेकिन मैं आम लोगो और व्यवसायिक तथा सभी वर्ग के सरकारी गैर सरकारी प्रबुद्ध जनों से श्रमदान का अपील किया था जो आज हमलोग लगें हुए हैं।
हलांकि इस दौरान सबसे दिलचस्प बात यह है कि अधिकारियों ने बिना कोई शर्म किए जम कर कचरा उठाया और बिगा भी जिसमें भाजपा के उदय नाथ विश्वकर्मा ने हाथ बटाया और श्रमदान तो दिया लेकिन जो लोग कचरा फैलाते है या उन्हें दुर्गंध लग रही थी वे लोग इसमे श्रमदान देना उचित नही समझा,।अब सवाल उठता हैं अन्य दिन जब शहर साफ रहती हैं तो कई तथाकथित समाजसेवी व दुकानदार झाड़ू लेकर अभियान में फोटो खिंचाने खड़े हो जाते है ।इससे शहरवासियों के मन की गंदगी का अभियान कौन चलाएगा।सफाई अभियान में योगदान देने वाले में सीएमएम सह प्रभारी सिटी मैनेजर राकेश कुमार सिंह, नाजिर रुनजय कुमार, एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, लेखपाल रविकांत पटेल, डॉ. दीपक कुमार, जेई वृजलाल कुमार यादव, आशीष कुमार सिंह, अभिजीत दुबे, अजित गुप्ता, सुधांशु तिवारी, कर्मी विकास कुमार, ओमेंद्र कुमार, राहुल कुमार, अवधेश कुमार, आदिल आलम, सिकंदर अली, धीरज गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद अर्जुन गुप्ता, सुहैल आलम, इम्तियाज आलम सहित कई लोग शामिल थे |



