कुलबीर सिंह@ झारखंड उजाला संवाददाता
सिंदरी/बलियापुर /धनबाद। गणेश चतुर्थी के मौ़के पर शनिवार को बलियापुर हटिया स्थित दुर्गा मंदिर के पास शक्ति क्लब बलियापुर की ओर से गणेश पूजा का आयोजन किया गया। गणेश उत्सव को लेकर हटिया परिसर में भव्य पंडाल बनाया गया है। आज पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री तारा देवी, उप प्रमुख आशा देवी व थाना प्रभारी आशीष भारती ने किया। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, मुखिया गणेश महतो, मुखिया विजय गोराई, खगेन महतो, स्वपन महतो, शैलेन मंडल, मंजू दत्ता, मुकुल चन्द्र रोहिदास आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को ले शक्ति क्लब अध्यक्ष रुपेश पाल, उपाध्यक्ष रोहित पाल, सचिव मोहन दाससक्रिय सदस्य प्रेम पाल, देव दत्ता, विवेक पाल, विक्रम पाल, पुजारी गोवर्धन चक्रवर्ती, संरक्षक विजय गोराई, रवींद्र वर्मा, जगन्नाथ दास, अतुल केसरी, बंशीधर पाल, मोहन गोराई आदि का सराहनीय योगदान रहा