रामगढ़। “मिशन ग्रीन रामगढ़” के अगली कड़ी के तहत बुनियादी उच्च विद्यालय मुरुबन्दा में पौधारोपण किया गया।जेएलकेएम नेता संतोष महतो ने इस बरसात में एक लाख पेड़ लगाने और ज़िले को हरा भरा बनाने की मुहिम शुरू किया है।इस मुहिम से रामगढ़,चितरपुर,दुलमी और गोला के पंचायतों में दो सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।अलग अलग योजनाओं,भारत माला,सड़क चौड़ीकरण और उद्योग धंधे के नाम पर रामगढ़ को हर कोने से उजाड़ा जा रहा है,ज़िले की हरियाली और हवा पानी को प्रभावित किया जा रहा है दूसरी ओर सरकार और संबंधित विभाग पौधारोपण के प्रति उदासीन रवैया दिखा रहा है।ईंट भट्ठे,उद्योग और अलग अलग प्रोजेक्ट बैठाने के नाम पर लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं जो की बढ़ते तापमान,धूल और प्रदूषण का वजह बना गया है। प्रदूषण विभाग और वन विभाग और संबंधित विभाग की मिलीभगत से वन उजाड़े जा रहे हैं।संतोष महतो ने कहा कि हमारे इस मुहिम का मक़सद है कि वर्तमान पीढ़ी पेड़ पौधे और पर्यावरण के महत्व को समझे और अपनी ज़िम्मेदारी निभाये।लोगों से अपील भी किया जाता है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस मुहिम से जुड़े और इस संबंध में चर्चा परिचर्चा कर सार्थक योगदान दें।पेड़ पौधों के वितरण के लिए गोला,चितरपुर और रामगढ़(कोठार) प्रखण्ड में पिक अप पॉइंट बनाये गये हैं।इस कार्यक्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता और मिशन के अगुवा संतोष महतो,मुनिनाथ महतो,अशोक महतो,सुरेश कुमार,मुकेश कुमार,नवनीत महतो,विकास राम महतो,पॉवेल कुमार,प्रकाश महतो,प्रेम महतो,कपिलदेव महतो,धनेश्वर महतो आदि लोग उपस्थित रहे।
मिशन ग्रीन रामगढ़ के तहत जेएलकेएम नेता ने किया पौधारोपण |
Views: 0



