पतना/साहिबगंज(उजाला)।झारखंड पुलिस द्वारा सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन 10 सितम्बर को किये जाने के निर्देश दिए गए थे जिसके अनुरूप मंगलवार को पतना प्रखण्ड परिसर में बरहरवा अनुमंडल पुलिस अंतर्गत जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिस दौरान कार्यक्रम में बरहरवा,रांगा, कोटालपोखर व बरहेट थाना क्षेत्रों से लोग अपने अपने समस्याओं के समाधान हेतु कार्यक्रम में शामिल हुए तत्पश्चात अपने अपने थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया,कार्य्रकम को लेकर बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जमुदा ने बताया कि जन शिकायत समाधान शिविर कार्यक्रम के दौरान कुल 48 शिकायत दर्ज किया गया, जिसमें ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन तत्काल कर लिया गया एवं जिन मामलों का तत्काल निष्पादन नहीं किया जा सका उन मामलों को लेकर थाना प्रभारीयों व सम्बंधित पदाधिकरियों को छानबीन कर जांचोपरांत एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही कार्यवाही के निर्देश दिए गए है,वहीं जिन मामलों का निपटारा अन्य विभागों जैसे प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी व नगर पंचायत से सम्बंधित है वैसे मामलों का प्रतिवेदन प्रखण्ड,अंचल,नगर पंचायत के पदाधिकारियों को समर्पित की जाएगी एवं सभी मामलों का निष्पादन समयबध्द तरीके से करने का प्रयास किया जाएगा।एसडीपीओ श्री जमुदा ने कहा कि जंनसमस्याओं का समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
झारखंड पुलिस द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन एक अनूठी पहल है जिससे आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस पदाधिकारियों से आपसी समनव्यव बनाते हुए समाधान कराने का मौका मिल रहा है,और लोगों में जागरूकता लाने का भी प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग खुलकर अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस के पास पहुँचे और उचित मापदंडों के आधार पर समय समाधान पा सके,मौके पर बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी मंगल सिंह जमुदा,बरहरवा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक सधीर कुमार पोद्दार,बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह,रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव,कोटालपोखर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौहान,बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार,पु.अ.नि कुमार गौरव,पु.अ.नि.अमित कच्छप,एएसआई रामानुज यादव,एएसआई वीणा कुमारी, एएसआई नेल्सन टोपनो दल बल के साथ सभी थानों के पदाधिकारीगण व सुरक्षा कर्मी गण उपस्थित थे



