बोरियो/साहिबगंज(उजाला)।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बोरियों के आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मिर्जाचौकी के अंतर्गत मलेरिया से प्रभावित अति दुर्गम पहाड़ी गाँव सिमरिया में डॉ सत्तीबाबू डाबडा जिला भीबीडी सलाहकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर,मलेरिया मास सर्वे एवं पीभीटीजी कैंप का आयोजन किया गया।जिसमे मेडिकल टीम के द्वारा सभी बुखार पीड़ित रोगियों को मलेरिया जाँच किया गया एवं धनात्मक पाए गए सभी रोगियों को उपचार भी किया गया।साथ ही ग्रामीणों को मलेरिया जाँच के साथ -साथ सभी तरह के स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया गया।साथ ही जिला भीबिडी सलाहकार डॉ सत्तीबाबू डाबडा के द्वारा उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए की किसी भी गाँव में मलेरिया फैलने की सुचना प्राप्त होते ही तुरंत उस गाँव में मेडिकल टीम के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगा कर सभी बुखार से पीड़ित रोगियों का ईलाज किया जाए! साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को मलेरिया फैलने के कारण,लक्षण,उपचार एवं बचाव आदि के बारे में बिस्तारपूर्वक जानकारी दिए और लोगों को अपने घर के आस -पास साफ-सफाई रखने,प्रत्येक दिन मच्छरदानी लगा कर सोने,ताज़ा और गर्म खाना खाने,पानी को उबाल कर ठंडा कर पीने,किसी को भी बुखार होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर खून की जाँच करवाने,किसी झोलाछाप डॉक्टर या झाड़-फुक ओझा गुनी जड़ी-बूटी के चकर में ना पड़ने आदि की सलाह दिए।साथ ही उक्त गाँवों में आईआरएस कीटनाशी छिड़काव एवं फॉगिंग भी किया गया।मौके पर प्रवीर कुमार सिन्हा एमटीस चन्दन कुमार एमपीडब्लू,ओमप्रकाश मंडल,गेनालाल मंडल,सहिया आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बोरियों के आदेश पर स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया |
Views: 0



