बड़कागांव की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी आजसू का ” विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण ” समारोह संपन्न |

Views: 0

कांग्रेस पार्टी ने सत्ता का दुरुपयोग किया – सुदेश महतो

15 साल में बड़कागांव में गुंडागर्दी बढ़ी है – चंद्रप्रकाश चौधरी

विधायक ने बड़कागांव को लूट खसोट का अड्डा बनाया – रोशनलाल चौधरी

” बड़कागांव में परिवर्तन का बिगुल फूंका आजसू के चूल्हा प्रमुखों ने ” , सभी ने एक स्वर में कहा – विधायक ने बड़कागांव का सोशल शोषण कर लुटा है

जागेशवर कुमार @ झारखंड उजाला ब्यूरो।

केरेडारी/हजारीबाग:- बड़कागांव प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित बड़कागांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो व संचालन प्रखंड प्रवक्ता तापेशवर कुमार तापस ने किया। मौके पर लगभग 30000 से भी अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए । मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी श्री रोशनलाल चौधरी, पूर्व विधायक श्री शिवपूजन मेहता सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित थे । अतिथियों का ढोल नगाड़े ताशा पार्टी के साथ जमकर स्वागत किया गया ।
मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। पांच सालों में सरकार ने जो भी वादे जनता से किए थे, उनमें से एक भी वादा सरकार पूरा नहीं कर सकी

।राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि आज राज्य के युवा पुछना चाहते हैं कि इन पांच सालों में 25 लाख नौकरी कहां गई। स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बना। आज झारखंड प्रदेश में झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार चल रही है, यहां विकास का नामोनिशान नहीं है ये लोग सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के शब्दकोश में विकास शब्द ही नहीं है । राज्य में सिर्फ और सिर्फ खनिज-संपदा की लूट हो रही है। सुदेश महतो ने कहा कि पहाड़ों, बालू , कोयला को इन लोगों ने नष्ट कर बेच डाला। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने विकास के लिए महागठबंधन को बहुमत दिया था, पर इनके नेता खुद अपने विकास में लग गए और इसी में पांच साल बीत गए। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह सभी एनडीए के शासनकाल में पारित योजनाओं से हुए हैं। इतिहास रहा है कि कांग्रेस पार्टी बंदूक चलाना जानती है।

झारखंडियों के छाती पर कांग्रेस ने गोली चलाने का काम किया है झारखंड अलग होने के समय भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और वह झारखंड को अलग नहीं करना चाहती थी। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश पूरा विस्थापन का दंश झेल रहा है परंतु सबसे बड़ा विस्थापन का मुद्दा बड़कागांव में है। और यहां के स्थानीय प्रतिनिधि और सरकार इन मुद्दों को सिर्फ और सिर्फ मुद्दा बना कर रख रही है मैं बड़कागांव की गोंदलपूरा के जानते का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ पिछले 500 दिनों से लगातार आंदोलन पर बैठे हैं।आगे उन्होंने कहा कि हमारे एनडीए की सरकार बनते हैं विस्थापित प्रभावितों के उनका हक और अधिकार सम्मान पूर्वक दिया जायेगा। विस्थापितों के लिए चाहे वह एनटीपीसी हो या कोई अन्य कंपनी जो जमीन किसानों से लिया जाएगा उनको नौकरी मुआवजा और कंपनी और रैयतों के बीच बराबर के हिस्सेदारी होगी। यह जो वर्तमान सरकार मईया योजना लेकर महिलाओं को सम्मान देने की बात कर रही है इनको पता नहीं है कि महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण देने का काम आपका बेटा सुदेश महतो ने किया है।

इसके साथ ही बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में चूल्हा प्रमुख के महिला- पुरुष कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई। साथ ही इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। और कहा कि इस बार चुक नहीं होना चाहिए इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ के फेंक देंगे तभी हमारे बड़कागांव और झारखंड का संपूर्ण विकास हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से लगातार रोशनलाल चौधरी आपकी सेवा करते आ रहे हैं यहां तक नहीं पिछले 10 वर्षों से बड़कागांव गुरुचट्टी में अपना मकान बनाकर यहीं रहकर आप लोगों की समस्याओं को समाधान कर रहे हैं । स्थानीय विधायक ने बड़कागांव को चारागाह बना दिया
वहीं बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने वर्तमान विधायक और झारखंड सरकार पर विस्थापन के मुद्दे पर जमकर लताड़ा। श्री चौधरी ने आगे कहा कि 15 वर्षों में यहां कांग्रेस पार्टी बड़कागांव विधानसभा के संचालित कंपनियों के खिलाफ हो रहे आंदोलन को बेचने का काम किया है।

जिसको यहां की भोली भाली जनता अब भली भांति समझ चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस बार आजसू को वोट देंगे क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विस्थापितों के साथ धोखा हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि अगर मुझे एक बार जनता मौका देती है तो पिछले 15 सालों में जो विकास नहीं हुआ है मैं 5 सालों में आप सबों के सामने करके दिखा दूंगा। बड़कागांव की जनता ने बहुत कुछ सहा है। आने वाला समय सिर्फ चुनाव का नहीं है ये जनता को अपने आनी वाली पीढियों का भविष्य उज्ज्वल बनाने का समय है ।बड़कागांव के लोग 15 साल आतंक के साए में- चंद्रप्रकाश चौधरी वही गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी सिर्फ विकास के लिए जानी जाती है हमारे पूरा पार्टी का एक ही उद्देश्य है झारखंड में संपूर्ण विकास। आगे उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता पिछले 15 सालों से आतंक के साए में जी रही है। 15 सालों में बड़कागांव में गुंडागर्दी बढ़ी है, यहां के लोगों को न्याय नहीं मिला विस्थापन नीति नहीं बनी।

हत्याएं महिलाओं के साथ रेप सहित कई भ्रष्टाचार चरम पर है। इस आतंक को इस बार खत्म कर देना है। बड़कागांव में विधायक के पुरे परिवार ने 15 सालों तक राज करते हुए भी यहां के जनता को तबाह कर दिया है। इसी के वजह से है कि आज पूरा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर आजसू में शामिल होकर बड़कागांव के विकास के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विधायक परिवार ने बड़कागांव में विकास तो किया नहीं उल्टा हमारे द्वारा दिए गए बड़कागांव में जल मीनार को भी इन लोगों ने पूरा नहीं होने दिया जो अभी तक अधूरा पड़ा है। हमने लोकसभा में विस्थापन के मुद्दे को उठाया और ट्रिब्यूनल कोर्ट का गठन करवाया। सभा को गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिव पूजन मेहता, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, शहीद दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top