लोहरदगा सिविल कोर्ट स्थित सभा कक्ष में 23 सितंबर 2024 को झालसा के निर्देशानुसार डालसा, लोहरदगा में नियुक्त 39 नए पारा लीगल वॉलिंटियर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष श्री राजकमल मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री सुभाष, एडीजे प्रथम अखिलेश कुमार तिवारी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने कहा कि आप व्यवहार न्यायालय व अन्य कार्यालय और आम जनता के बीच पुल का काम करेंगे। आपको लोगों को जागरूक करने का कार्य करना है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला को अच्छे से करे। किसी की मदद करना परोपकार का कार्य है। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने कहा कि आप न्यायिक प्रक्रिया डालसा से जुड़ रहे है। आपको लोगों की समस्या को सुनना है साथ उस समस्या का दूर करने का कार्य करने है। इसके अलावा लोगों को समझौते और लोक अदालत के बारे में जानकारी देना है। एडीजे प्रथम ने कहा कि आप सभी को विधिक संबंधित कार्य करनी है।
साथ ही लोगों को उनके अधिकार के बारे में बताना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति हो रहे अपराध के बारे में जानना है। साथ ही उनके संरक्षण का कार्य करना है। सीजेएम कृष्ण कांत मिश्र ने कहा कि ने कहा कि आप सभी को समाज सेवा के साथ विधिक सेवा भी करनी है। एसडीजेएम अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि ने कहा कि हमारा काम न्यायालय में न्याय देना। लेकिन आपका काम काफी महत्वपूर्ण है। आप जनता से सीधे संपर्क में आते है। अंतिम व्यक्ति तक न्याय आपके माध्यम से पहुंचता है। वहीं डालसा सचिव ने नवनियुक्त पीएलवी को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। साथ ही झालसा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। वहीं उन्होंने सभी कार्यों को अपने सीमा में रहा कर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक कार्य है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे इस उद्देश्य से आप सभी को कार्य करना है। मौके पर पीएलवी नेमहंती मिंज, गौतम लेनिन, रोहित कुमार, रवि, अजहर, छाया, सीमा, जितेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे



