उधवा/साहिबगंज (उजाला)। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का चुनावी बिगुल बजने को बस कुछ हीं दिन शेष रह गया है। इस बार झारखंड का चुनावी माहौल पिछले बार की तुलना में अलग दिखाई दे रहे है। इधर पक्ष और विपक्ष सत्ता में काबिज होने के लिए लगातार चुनावी रैलियां कर रही है। इस बार का मुकाबला कुछ दिलचस्प होने वाला है। इधर टिकट को लेकर भी दावेदारी शुरू हो गई है। राजमहल विधानसभा 01 की बात करे तो इस बार झामुमो से पूर्व प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख, झामुमो नेता एमटी राजा, कांग्रेस नेता अनिल ओझा टिकट की रेस में है। जबकि भाजपा से वर्तमान विधायक अनंत ओझा, बजरंगी यादव आदि नेता टिकट के लिए अपने अपने दावेदारी कर रहे है। हालाकी इस बार का चुनाव किस पार्टी के खेमे में जायेगा ये तो आने वाला भविष्य तय करेगा। इधर झामुमो नेता केताबुद्दीन शेख ने सोमवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य व विनोद कुमार पांडे से मिलकर प्रत्याशी के रूप में अपना दावदारी पेश किया है।बताते चले की राजमहल विधानसभा चुनाव में पार्टी किस उम्मीदवार को अपना टिकट देगी ये तो दशहरा के बाद गठबंधन की होने वाली बैठक में टिकट बंटवारे को लेकर बात सामने आयेगी। उधर 2019 की अगर बात करे तो राजमहल निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कुल 24 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। एक महिला भी थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने 88904 (42.26 प्रतिशत) वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। वही आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) पार्टी के मोहम्मद ताजुद्दीन को 76532 (36.38 प्रतिशत) वोट मिले। वह दूसरे स्थान पर रहे। झारखंड में सरकार का गठन करने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केताबुद्दीन शेख यहां तीसरे नंबर पर थे। यहां कुल 210394 लोगों ने मतदान किया, जो 69.7 प्रतिशत था।
झारखंड में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होने की संभावना, प्रत्याशी एवं पार्टीयों के बीच हलचल हुई तेज |
Views: 0