मामला हत्या या आत्महत्या पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है |

Views: 0

गोहलबाड़ी में एक विवाहिता महिला ने फंदे से लटकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

उधवा/साहिबगंज (उजाला)। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत मनिहारी टोला(गोहलबाड़ी) गांव में एक विवाहिता महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला।मामले को लेकर लोग दबी जुबान तरह तरह के चर्चाएं कर रहे है। स्थानीय पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया है। हालाकी मामला हत्या या आत्महत्या पुलिस गंभीरता से उसकी जांच पड़ताल कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण सरफराजगंज पंचायत के गोहलबाड़ी निवासी जैदूर शेख की पत्नी नारगीश खातून (24) पिछले एक महीने से अपने मायके के घर बकाई टोला में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हो रहा था

बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद हो रहा था। पत्नी नाराज होकर अपने मायके घर चली गई थी। मृतिका के पति जैदूर शेख मुंबई में मजदूरी करता है। उसने कुछ दिनों से अपनी पत्नी को ससुराल आने की जिद कर रहा था। पत्नी के ससुराल नही आने पर जैदूर शेख के परिजन सोमवार को गांव के कुछ गणमान्य लोगों को लेकर बकाई टोला महिला को लाने गए थे। जहां महिला के परिजनों को समझा बुझाकर महिला को अपने ससुराल लाया गया। बताया जा रहा है कि महिला जब अपने ससुराल पहुंची तो किसी के साथ बातचीत भी नही की और ना ही रात में खाना खाई। उसने अपने तीन वर्षीय बेटी के साथ रात को अपने कमरे में सोने चली गई।

तीन वर्ष की बेटी नींद से जागी तो उसने फंदे से लटका मां को देख दादा को दी सूचना

मंगलवार की सुबह महिला की बेटी जब नींद से जागी तो उसने अपनी मां को फंदे से लटका हुआ देखा। उसने तुरंत अपने दादा के कमरे में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसके दादा जब कमरे में गए तो उसने अपने पुत्रवधु को फंदे से लटका हुआ पाया। इधर घटना की सूचना आग की तरह चारो ओर फैल गई। धीरे-धीरे आसपास के लोगों की भीड़ जूट गई। उधर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर राधानगर थाना के एसआई संजाय कुमार सिंह, एएसआई फुलेश्वर कुमार एकेला अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना से संबंधित जानकारी ली और शव को फंदे से नीचे उतारकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया। हालांकि मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top