हजारीबाग:- 25 दिसंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हजारीबाग के बैनर तले जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी के अध्यक्षता मे हजारीबाग लोकसभा के सांसद श्री मनीष जायसवाल जी के कार्यालय झंडा चौक चौक हजारीबाग में सदस्यता अभियान का एक दिवसीय काम काजी बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सिमरिया माननीय किशुन कुमार दास विशिष्ट स्थिति प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज राज प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम के अलावे सदस्यता के प्रभारी बिनोद राम उपस्थित हुए अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पप्पू पासवान के द्वारा किया गया ।
स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी के द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि हजारीबाग जिला को मोर्चा को जो भी लक्ष्य मिला है उसे हर हाल मे सदस्य बनकर पूरा करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने कहा 15 जनवरी तक अधिक से अधिक सदस्य और सक्रिय सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है। कार्यक्रम को संबोधित प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज राज प्रभारी बिनोद राम के द्वारा बारी बारी संबोधित किया गया। मौके पर उपस्थित हुए जिला उपाध्यक्ष लखन राम हरि प्रयाग राम मिर्धा जिला महामंत्री रंजीत कुमार जिला महामंत्री पप्पू पासवान जिला मंत्री लक्ष्मी देवी जिला सोशल मीडिया प्रभारी रामू राम जिला प्रवक्ता बलराम मंडल अध्यक्ष दिलीप दास उमेश राम राजकुमार दास संजय दास नागेश्वर रजक परमेश्वर राम सरयू राम रोहित राम राजेंद्र राम गोविंद राम के अलावे सैकड़ो की संख्या में जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित हुए