ठंड से राहत के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण जारी

Views: 0

गुमला: ठंड के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गुमला जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में कंबलों का वितरण सुनिश्चित किया गया है। इसके तहत प्रखंड स्तर पर जरूरतमंद नागरिकों के बीच प्राथमिकता के आधार पर कंबल वितरण किया जा रहा है। यह पहल ठंड से प्रभावित नागरिकों को राहत प्रदान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों, निर्धन बस्तियों और जरूरतमंद समुदायों की पहचान कर पारदर्शी और त्वरित तरीके से कंबल वितरण सुनिश्चित करें। अब तक सैकड़ों की संख्या में कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरित किए जा चुके हैं।

प्रखंड स्तर पर कंबल वितरण की प्रमुख गतिविधियां

सीकरी पंचायत: आवराटोली के कोरवा और खूंटी टोली के बिरहोर समुदायों के बीच कंबल वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी जारी ने स्वयं किया।

आदर पंचायत: सलगी ग्राम के आदिम जनजाति परिवारों के टोला पीराहपथल में कंबल वितरण किया गया।

घाघरा प्रखंड: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने हाथों से जरूरतमंद नागरिकों के बीच कंबल बांटे।

सिसई प्रखंड: मुर्गू, शिवनाथपुर और पंडरिया पंचायतों में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कंबल वितरित किए।

इसके अलावा नगर परिषद द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के रिक्शा चालकों के बीच भी कम्बल का वितरण किया गया।जिले के अन्य प्रखंडों में भी स्थानीय प्रशासन की देखरेख में जरूरतमंद नागरिकों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति ठंड से प्रभावित हो, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या जिला नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि उसे तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top