हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार महिला को मारी टक्कर घटनास्थल पर ही मौत |

Views: 0

बड़कागांव। बड़कागांव के बड़कागांव टंडवा मुख्य पथ पर करणपुरा कॉलेज के सामने शनिवार की शाम लगभग 06:50 बजे एक मोटरसाइकिल सवार को सड़क निर्माण कार्य के लिए पिच लेकर जा रहे हैं हाईवा ने जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे मोटरसाइकिल सवार महिला शांति देवी पति चेतलाल महतो उम्र लगभग 35 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार बताया गया कि हाईवा बड़कागांव की ओर से टंडवा की तरफ जा रही थी जबकि मोटरसाइकिल सवार भी बड़कागांव की तरफ से अपने घर सिकरी की ओर जा रहा था। इसी बीच पीछे से हाईवा ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला बड़कागांव के सिकरी स्थित नव प्राथमिक विद्यालय ऊपर मोहडर में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top