साहिबगंज(उजाला)।जिले के राजमहल प्रखंड और उधवा प्रखंड में कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल ओझा का जनसंपर्क अभियान तथा संगठन को मजबुत करने की दिशा में सोमवार को चौथे दिन उधवा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के ललबाथान में एवं सूतियाल पारा पंचायत के चतरा डीह जोंका पंचायत के जोंका गांव के लोगों की समस्या से अवगत हुए तथा उसके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी से बात की।कॉंग्रेस कार्यकर्ता तथा लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कॉंग्रेस संगठन को मजबूत करने हेतु बूथ तथा पंचायत कमिटी का विस्तार किया गया।कॉंग्रेस नेता अनिल ओझा ने सभी कॉंग्रेस कार्यकर्ता को जनहित में गरीब और लाचार लोगों को चिंहित कर झारखंड सरकार की लोक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल करने की अपील की।
झारखंड सरकार की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।बैठक में लोगों ने राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा की कांग्रेस ही क्षेत्र की समस्या एवं परेशानी दूर कर सकती है इसलिए इस बार कांग्रेस को चुनाव में अपना प्रत्याशी देने की अपील की गई।बैठक में जय कुमार यादव,समीम अंसारी,रतन सेन गुप्ता,राजू बर्मन संजय प्रसाद,सौकत अली,समयाइल मुर्मू,बबलू हेंब्रम,पलटन टुडू,जयराम मुर्मू लोकेश मुर्मू, बाबूजी मुर्मू नैका हांसदा,मरियम मुर्मू,होपेन सोरेन सहित दर्जनों कॉंग्रेस नेता कार्यकर्ता शामिल थे |