बरहेट/साहिबगंज(उजाला)।झामुमो प्रखंड मंडली संयोजक सुनीराम हसदा के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सचिव सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक का संचालन सह संजोयक बर्नार्ड मरांडी ने किया .बैठक में बुद्धि मोर्चा के जिला अध्यक्ष छवि हेंब्रम, मंडली के सदस्य राजाराम मरांडी ,मुजीबुर रहमान, जेठ मुर्मू ,अन्य सामिल हुए. जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन बरहेट होने जा रहा है . पंचायत के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने गांव जाकर कार्यक्रम स्थल आने का निमंत्रण दे . सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्व का पालन करें. वही सीएम के आगमन होने से झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी है. मौके पर समसुल अंसारी , समीम अंसारी,पूसा टुडू,समदा सोरेन,देवीलाल तुरी, शाम हेंब्रम,के अलावा अन्य मौजूद थे |
मुख्यमंत्री को आगमन को लेकर झामुम कार्यकर्ता में उत्साह |
Views: 0



