साहिबगंज(उजाला)।सदर प्रखंड में गंगा प्रसाद पूरब पंचायत के महादेवगंज तथा शोभनपुर डेरा में कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल ओझा का जनसंपर्क अभियान तथा संगठन को मजबुत करने की दिशा में गांव के लोगों की समस्या से अवगत हुए तथा उसके समाधान हेतु हर संभव मदद करने की बात की।कॉंग्रेस कार्यकर्ता तथा लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कॉंग्रेस संगठन को मजबूत करने हेतु बूथ तथा पंचायत कमिटी का विस्तार किया गया।कॉंग्रेस नेता अनिल ओझा ने सभी कॉंग्रेस कार्यकर्ता को जनहित में गरीब और लाचार लोगों को चिंहित कर झारखंड सरकार की लोक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल करने की अपील की।
झारखंड सरकार की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।बैठक में लोगों ने राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा की कांग्रेस ही क्षेत्र की समस्या एवम परेशानी दूर कर सकती है इसलिए इस बार कांग्रेस को चुनाव में अपना प्रत्याशी देने की अपील की गई।बैठक में पुर्व जिला महासचिव मो.निजामुद्दिन अंसारी,मो.नजरूल,मो.सब्दुल, मो.इजहार,शेख अजाबुल, बहादुर मंडल,अनिल मंडल,चंदन यादव,मो मनोवर,जमुना यादव, नीरज यादव,मुरारी ठाकुर,श्री भगवान् यादव सहित दर्जनों कॉंग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद था।



