शोषण मुक्त झारखण्ड के नव निर्माण के वास्ते चलो चले कॉमरेड ए के राय के रास्ते |

Views: 0

-चन्द्रदेव महतोकुलबीर सिंह@ झारखंड उजाला संवाददाता

सिन्दरी/धनबाद। 21 जुलाई को मार्क्सवादी समन्वय समिति द्वारा कामरेड ए के राय के पुण्य तिथि को ” स्मृति दिवस “के रूप मे मनाया गया।सर्वप्रथम उपस्थित सभी साथियो ने मासस केन्द्रीय सचिव कामरेड चन्द्रदेव महतो के नेतृत्व मे पी डी आई एल के मुख्य द्वार मे ए के राय चौक में राय साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित की ।मासस केंद्रीय सचिव चन्द्रदेव महतो ने कहा कि “कॉमरेड ए के राय गरीब,मजदूर और किसानो के हितैषी थे ,इसलिए उनके अधिकारो के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षरत रहे साथ ही कॉमरेड राय साहब झारखण्ड आंदोलन को धार देने का काम किया और हमेशा परिकल्पना शोषण मुक्त झारखण्ड की थी ।जिस झारखंड में आदिवासी मूलवासी दलित गरीब मजदूर के पास झारखंड के सत्ता के साथ साथ झारखंड के खनिज समेत सभी संसाधनों में उनके अधिकार रहे।

लेकिन आज के इस वर्तमान समय में झारखंड को पूंजीपतियों के द्वारा खोखला किया जा रहा है, जिसमे केंद्र की सरकार उन सभी पूंजीपतियों को संरक्षक की भूमिका में है। युवा अपने हाथो में कमान संभाले इसमें मुख्य रूप से मासस के सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी, सुरेश प्रसाद, मुखिया गणेश महतो , शीतल दत्त ,जीतू सिंह, मंगल महतो ,सहदेव सिंह, विरींची महतो, अनिल सिंह, महालाल हंसदा, अजीत मंडल, मुखिया राजाराम रजक, दशरथ ठाकुर, मोतीलाल विश्वकर्मा, पूरन सिंह ,नयन दत्ता ,सीपीएम सिंदरी नगर शाखा सचिव गौतम प्रसाद, सुरेश सिंह ,सीपीआईएमएल विमल रवानी, सागर मंडल ,सुभाष मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा से नगर अध्यक्ष अशोक महतो ,राष्ट्रीय जनता दल से सिंदरी नगर अध्यक्ष मुनेश्वर यादव आदि लोग मौजूद थें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top