बड़कागांव के सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल बुढ़वा महादेव में सावन के प्रथम सोमवारी को लगी भक्तों की भीड़ |

Views: 0

बड़कागाँव/ हजारीबाग:– बड़कागाँव प्रखण्ड अन्तर्गत सावन की प्रथम सोमवारी को बड़कागांव प्रखंड के लगभग 200 शिवालय हर हर महादेव की जय घोष से गूंजमान हो उठा । शिव भक्त पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही तैयारी में जुट गए थे। प्रथम सोमवारी पूजा के लिए श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ महुदी पहाड़ 500 फीट के ऊपर स्थित बुढ़वा महादेव में देखी गई जहां लगभग 10000 शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए समिति के सदस्य हमेशा सहयोग में लग रहे। वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के द्वारा शिव भक्तों से वन को कि क्षति ना पहुंचाने की अपील की गई। शिव भक्तों की स्वागत के लिए बुढ़वा महादेव सेवा समिति कर्णपुरा क्षेत्र के द्वारा खीर का प्रबंध किया गया।

वहीं शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस पदाधिकारी एवं उनके जवान तैनात रहे। सांस्कृतिक कला मंच हरली के सदस्यों के द्वारा बुढ़वा महादेव प्रांगण की साफ सफाई की गई। बुढ़वा महादेव के अलावा प्रखंड के अन्य शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं दूसरी ओर जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी के नेतृत्व में कांडतरी से सैकड़ो महिलाएं लगभग 12 किलोमीटर पैदल चलकर गाजे बाजे के साथ बादम के पंचबहिनी मंदिर से जल उठाकर बुढ़वा महादेव बाबा पर जलाभिषेक किए। मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार बुढ़वा महादेव सेवा समिति करणपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश महतो कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो, मीडिया प्रभारी रितेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सरजू महतो, सह सचिव गणेश कुमार, उप मुखिया राजदेव महतो, मनोज ठाकुर, बादल कुमार, बालमुकुंद कुमार, विक्रम कुमार, टिकेश्वर महतो, महेसर कुमार, प्रेमचंद कुमार, मनोहर सिंहा, प्यारी महतो, भोला महतो, फुदो देवी, पूनम देवी, बसंती देवी, अनिल कु राज, संकर कुमार, अभिकांत कुमार, प्रवीण कुमार, सांस्कृतिक कला मंच हरली के अध्यक्ष जग्गू महतो, कोषाध्यक्ष करू महतो, सचिव केशव नाथ महतो, सबूर महतो, शिव मंदिर कांवरिया संघ कांडतरी के अध्यक्ष रीता देवी, सचिव मीना देवी, कोषाध्यक्ष उषा देवी, संरक्षक कौशल्या कुमारी, संगठन मंत्री इंदु देवी के अलावा हजारों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top