पतरातू
ग्राम पंचायत कोतो के बिरहोर कॉलोनी में बिरहोर परिवार के बीच विषेश शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, बैंक कर्मी, जिंदल प्रबंधन, आर बी आई सी एफ एल एव प्रखंड से संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद हुए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता ने सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी सभी को दी तथा बिरहोर परिवार को स्वालम्बी बनाने हेतु कई योजनाओं का चयन भी किया। मौके पर उपस्थित मुखिया निधि सिंह ने कहा बहुत जल्द पेय जल स्वच्छता विभाग के द्वारा दोनों जलमीनार को बनवाया जायेगा जिसका अवलोकन संबधित अधिकारीयों द्वारा हाल में ही किया जायेगा। मौके पर मुख्य रूप प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता, मुखिया निधि सिंह, सीडीपीओ अनुपमा मिंज, विकास पटेल, कनीय अभियंता अनिल कुमार, प्रीतम कुमार सिंह, शीला देवी,रीता देवी, रीना देवी, रीता देवी, सुधा रानी, ज्योति कुमारी, इर्शाद अहमद, जितेन्द्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, ईलामनी देवी, किरण देवी, कुमार राहुल, गजाला प्रवीण आदि उपस्थित हुए।
बिरहोर कॉलोनी लगाया गया विषेश शिविर |
Views: 0