झारखंड उजाला
बिरेंद्र तिवारी सिमडेगा ब्यूरो
पूर्व सांसद साइमन तिग्गा की 19वीं पुण्यतिथि पर रविवार को साइमन तिग्गा उच्च विद्यालय घोचोटोली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाचार्या जया किंडो, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष फौजी मिया, समिति के डीडी सिंह, अनूप केसरी, सफीक खान आदि ने साइमन तिग्गा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। फौजी मियां ने कहा कि साइमन तिग्गा अपने व्यवहार के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। लोगों ने उन्हें खूंटी लोकसभा क्षेत्र से क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए चुनकर संसद पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम व कड़ी मेहनत के बल पर ही इंसान सफल हो सकता है। साइमन तिग्गा संघर्ष और मेहनत करने पर भरोसा करते थे।डीडी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को साइमन तिग्गा के जीवन से प्रेरणा लेकर स्कूली जीवन से ही कड़ी मेहनत कर बेहतर शिक्षा ग्रहण करते हुए अच्छा इंसान व सफल व्यक्ति बनने के लिए प्रयास करना चाहिए। वहीं डीडी सिंह ने कहा कि साइमन तिग्गा हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने सिमडेगा जिले को आगे बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके द्वारा किये गए योगदान को सिमडेगा वासी हमेशा याद रखेंगे। कार्यक्रम को सफीक खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।



