संगठन मजबूती और विस चुनाव पर चर्चा को लेकर कुरडेग झारखंड पार्टी कार्यालय में हुई बैठक |

Views: 0

पार्टी की रीढ़ होते है कार्यकर्ता : एनोस एक्का

झारखंड उजाला
बिरेंद्र तिवारी सिमडेगा ब्यूरो

झारखंड पार्टी की बैठक रविवार को कुरडेग प्रखंड के पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आनंद ने की। बैठक में मुख्य रुप से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का, झापा नेत्री आईरीन एक्का, जिलाध्यक्ष मतियस बागे उपस्थित थे। बैठक में संगठन मजबूती और विस चुनाव पर चर्चा की गई। एनोस एक्का ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है। उन्होंने कहा कि प्रखंड में पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ कार्य कर रहे है जिसके कारण प्रतिदिन झापा का परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने पार्टी के माध्यम से जनता की समस्या का समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों के कार्यो की तुलना करते हुए लोगों को सच्चाई से अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि झापा ही क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास कर सकती है। बैठक को अन्य झापा नेताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। सभी लोगों को पार्टी का अंग वस्त्र भी देकर सम्मानित किया गया। बैठक में हर्ष बारला, जिशान खान, सुरजन प्रधान, मोहन अजय सहित कई लोग उपस्थित थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top