Views: 0
झारखंड उजाला
दीपक कुमार
हुसैनाबाद,पलामू: रविवार को शिवपुरी स्थित मुनी देवी के आवास पर गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। आचार्य के रूप में बी एन शर्मा तथा मुख्य यजमान के रूप में जयकुमार उपाध्याय तथा मुनी देवी थे। आचार्य श्री शर्मा ने गायत्री परिवार के मिशन पर चर्चा करते हुए कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार एक विशाल परिवार बन चुका है।पूरे विश्व में करोड़ों लोग हैं, जो गायत्री परिवार से जुड़े हैं। गायत्री परिवार का उद्देश्य धरती पर स्वर्ग का अवतरण तथा मानव में देवत्व का जागरण है। इस हवन कार्यक्रम में अंगद किशोर, जयप्रकाश शर्मा, मालती देवी, सरोज देवी, शीला चौहान, कुमारी प्रभा, स्वीटी कुमारी, विद्या लक्ष्मी आदि शामिल थे।