झारखंड उजाला
बिरेंद्र तिवारी सिमडेगा ब्यूरो
सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान उन्होंने विभागवार राजस्व- आंतरिक संसाधन वसूली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आंतरिक संसाधनों से सरकार को होने वाले राजस्व प्राप्ति की जानकारी ली गई। उन्होंने उत्पाद विभाग, खनन, मत्स्य पालन, परिवहन, राज्य-कर, नगर परिषद एवं नीलम पत्र के अलावे अन्य राजस्व आंतरिक संसाधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए वार्षिक रुप से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व- आंतरिक संसाधन संग्रहण की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत वसूली को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को कहा कि जिले में जितने भी विभागीय तालाब हैं, ऐसे सभी तालाबों का विभाग द्वारा अधिग्रहित नहीं किया गया है, उसे भी अधिग्रहित करते हुए ससमय बंदोबस्ती कराकर उसमें भी मछली पालन कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् को नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत वैसी जगहों एवं स्थानों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जहां से राजस्व संग्रहण का कार्य किया जाता है।बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, जिला उत्पाद अधीक्षक, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे