पतरातू
पीटीपीएस पथ संख्या 5 स्थित आवासीय कार्यालय में भाजपा पतरातू मंडल के तत्वाधान में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति एवं संचालन महामंत्री पंकज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा प्रदेश के निर्धारित कार्यक्रमों के निमित अनेक कार्यक्रम निर्धारित किए जाने का जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को साझा किया जाए। निर्धारित कार्यक्रमों में हर घर तिरंगा-अभियान के तहत दिनांक 12, 13, 14, 15 अगस्त को सभी शक्ति केंद्र में संयोजक सह संयोजक की सूची भेजना है। साथ ही कहा गया कि तिरंगा यात्रा भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा के समस्त कार्यकर्ता के द्वारा मोटरसाइकिल रैली आगामी 13 अगस्त 2024 को किया जाना सुनिश्चित किया गया है। साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं को महापुरुषों के प्रतिमा स्थल का साफ-सफाई किया जाएगा।
वहीं बताया गया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात हर बूथ पर कार्यक्रम करना आयोजित करना है। भाजपा के कार्यक्रम के तहत 14 अगस्त को विभाजन वीभिष्का मौन जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही बैठक में अपील किया गया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने घरों में खादी के कपड़े से बने तिरंगा झंडा फहराने का काम करेंगे। बैठक में पुन: राजाराम प्रजापति को भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पतरातू मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही साथ योगेश डांगी को जिला सहसंयोजक कार्यक्रम प्रभारी बनाए जाने पर उपस्थित जनों द्वारा स्वागत एवं बधाई दिया गया। वहीं बैठक में मुख्य रूप से भाजपा पतरातू मंडल उपाध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो, महामंत्री रामेश्वर महतो, उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष असलम अंसारी, अमित कुमार सिंह, अमित यादव, पंकज पांडे, अशोक ठाकुर सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे