राजमहल/साहिबगंज(उजाला)।रविवार को झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा समिति के सचिव विश्वनाथ भगत, व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम हसमुद्दीन वारिस, अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार ने उपकारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने जेल के सभी बैरक सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही बंदियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बंदियों की जानकारी ली गई। उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची गई। चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही जेल प्रशासन को बंदियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। बंदी न्यायिक सेल को और बेहतर तथा सुचारु रूप से चलाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं बंदियों से भी संवाद कर उनको मिल रही विधिक सुविधाओं की जानकारी ली गयी। मौके पर अन्य पदाधिकारी, उपकारा पाल सहित जेलकर्मी, सुरक्षा कर्मी मौजूद थे
जिला विधिक सेवा समिति के सचिव व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने उपकारा का औचक निरीक्षण किया |
Views: 0