Views: 0
साहिबगंज(उजाला)। जिरवाबाड़ी पुलिस ने रविवार को कुआं से एक किशोर का शव बरामद किया जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरा पाड़ा में पुलिस ने कुआं से एक किशोर का शव बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार कुआं से बदबू आने पर कुछ ग्रामीणों में झांक कर देखा तो उसने औंधे मुंह किसी का शव पड़ा हुआ था। शव की हालत बहुत बुरी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने शव को कुआं से निकलवा उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त बोरियो थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी लखन हेंब्रम (16), पिता घुमा हेंब्रम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किशोर 04 दिन से लापता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।