अमानत दियारा में गंगा नदी में नहाने के दौरान एक बच्ची हुई लापता खोजबीन जारी |

Views: 0

उधवा/साहिबगंज (उजाला)। राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत के फरजूल हाजी टोला गांव में रविवार को गंगा नदी में नहाने के क्रम में एक तीन वर्षीय बच्ची लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार फरजूल हाजी टोला निवासी फेराजुल शेख की तीन वर्षीय पुत्री रविवार को समय करीब 10 बजे अपने घर के समीप नदी किनारे नहाने गई थी। नहाने के दौरान उक्त बच्ची गहराई में जाने से लापता हो गई। उधर बच्ची के घर लौटने में देरी होने पर स्वजनों ने नदी किनारे पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मछली पकड़ने वाली जाल से काफी खोजबीन की गई। लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लापता बच्ची का शव बरामद नही किया जा सका है। इधर बच्ची के मौत के सदमे में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक बच्ची का खोजबीन जारी था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top