यासिर अराफ़ात झारखंड उजाला ब्यूरो।
पाकुड़ : जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा आज जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा जी के धर्मपत्नी कैथरीन हेम्ब्रम जी आकस्मिक निधन पर उनके आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना की। आयोजित शोकसभा में दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आत्मा की शांति की कामना ईश्वर से की।इससे पूर्व उनके चित्र पर झामुमो जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बताते चले कि गंभीर रूप से बीमार होने के पश्चात दिल्ली के एम्स में उनका ईलाज चल रहा था, ईलाज के दौरान विगत शुक्रवार को रात्रि उनकी आकस्मिक निधन हो गई थी। शोकसभा के इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने राजमहल सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी कैथरीन हेम्ब्रम जी के असामयिक निधन को झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। वहीं जिला सचिव सुलेमान बास्की ने भी कैथरीन हेम्ब्रम के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की।
कार्यकर्ताओं ने उन्हे भावभिनि श्रद्धाजंलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा ईश्वर से दिवंग्त आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मौके पर केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, युवा जिला सचिव उमर फारूक, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू, अमड़ापाड़ा प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश सिंह, जिला सदस्य मो० असाद, जिला सदस्य सामसुन मुर्मू, जिला सदस्य छुटुलाल भगत, महेशपुर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अददुत शेख, महेशपुर प्रखंड बीस सूत्री सदस्य मैनुद्दीन अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष भीमसेंट हेम्ब्रम, कालिदास मुर्मू, पाकुड़िया प्रखंड के महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुबासिनी मुर्मू, एमेली सोरेन, पीटर मरांडी, पाकुड़ प्रखंड महिला अध्यक्ष मीना मुर्मू, आरिफ अंसारी, नवीन सिंह, मुसर्रफ हुसैन, नईम अख्तर, लिट्टीपाड़ा महिला प्रखंड अध्यक्ष अन्ना हेम्ब्रम, मिसकादुल शेख, मजीबुर रहमान, दयानंद भगत, कादिर शेख, अ० रहीम अंसारी, मो० मोबारक हुसैन, मास्टर दिनेश मुर्मू, राजू सिंह, अब्दुल हलीम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे